Entertainment

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की टली शादी के बीच मैरी डिकोस्टा के साथ कथित चैट ने बढ़ाई अफवाहें

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी हाल ही में टल गई। शुरुआत में इसकी वजह स्मृति के पिता की खराब तबीयत बताई गई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर भी तेज हो गया। इसी बीच मैरी डिकोस्टा का नाम चर्चा में आया है। मैरी और पलाश के बीच कथित चैट वायरल होने के बाद यह सवाल उठने लगे कि क्या यही शादी टलने की वजह है।

वायरल चैट में पलाश, मैरी डिकोस्टा से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। कथित तौर पर चैट में ऐसा अंदाजा मिलता है कि पलाश मैरी से फ्लर्ट कर रहे हैं और उनके अनुसार स्मृति के साथ रिश्ता अब लंबी दूरी का बन गया है और लगभग खत्म सा है। इन चैट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर जोरदार चर्चाएँ होने लगी हैं।

मैरी डिकोस्टा एक कोरियोग्राफर हैं और शादी से पहले होने वाले फंक्शन में उन्हें पलाश के साथ देखा गया था। मैरी का इंस्टाग्राम प्रोफाइल फिलहाल प्राइवेट कर दिया गया है। वायरल चैट अब डिलीट कर दी गई हैं और पलाश, स्मृति या उनके परिवार की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है। स्मृति ने भी अपनी शादी से जुड़े वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया से हटा दिए हैं।

स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन उसी दिन यह घोषणा हुई कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी स्थगित कर दी गई है। अब उनके पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन शादी की नई तारीख की कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा पलाश भी वायरल इंफेक्शन के कारण कुछ समय अस्पताल में भर्ती रहे। इस बीच सोशल मीडिया पर अफवाहों और कथित चैट ने इस शादी के चारों ओर और उत्सुकता पैदा कर दी है। हालांकि अब तक इस पूरे मामले पर किसी ने भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है ।