National

अमेरिका, चीन या भारत-एआई में कौन है सबसे आगे?

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार से एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत हो रही है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसे ग्लोबल साउथ का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन बताया जा रहा है। 16 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में 2.5 लाख से अधिक आगंतुकों, 13 देशों के पवेलियन, 500 से ज्यादा सत्र, 3,000 विशेषज्ञों और 300 से अधिक डेमो की भागीदारी अपेक्षित है। कार्यक्रम का उद्देश्य नीति, शोध, उद्योग और समाज को एक मंच पर लाना है।

ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी रैंकिंग 2023, जिसे Stanford University के इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन-सेंटर्ड एआई ने तैयार किया, के अनुसार अमेरिका पहले, चीन दूसरे, ब्रिटेन तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है। अमेरिका में OpenAI, Google और NVIDIA जैसी कंपनियों की मजबूत मौजूदगी है, जबकि चीन पेटेंट, सरकारी निवेश और बड़े डेटा के बल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। समिट की थीम एआई को समावेशी विकास और जनकल्याण से जोड़ने पर केंद्रित है।