हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फ़ैसला लिया है. शिक्षा मंत्री ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को सात सितंबर तक बंद रखने का फ़ैसला लिया है. इस दौरान शिक्षण संस्थानों में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी. रोहित ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश की वजह से प्रदेश भर में बड़ा नुकसान हुआ है. आने वाले दिनों में भी फ़िलहाल मौसम साफ होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है. ऐसे में सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फ़ैसला लिया गया है.
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि भारी बारिश की वजह से सेब सीज़न भी प्रभावित हुआ है. अब तक सेब बहुल इलाक़े 1.35 करोड़ पेटियां बाज़ार तक पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस पूरे मामले में भी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. उन्होंने बागवानों को विश्वास दिलाया कि उनकी फ़सल ख़राब नहीं होगी और सेब को मंडियों तक पहुंचाने में राज्य सरकार ने निर्णायक कार्य कर राहत देने का काम करेगी.









