National

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद रद्द

अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन जा रही थी. लेकिन, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-159 को तकनीकी खराबी के बाद कैंसिल कर दिया गया है. ये फ्लाइट एक बजकर दस मिनट पर लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी. फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी आ रही है. बता दें कि एक ही दिन में यह तीसरी घटना है. इससे पहले अमेरिका से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में खराबी आई, जिसके बाद इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. वहीं, कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना मिली, जिसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई.