Politics Tamil Nadu

तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक (AIADMK) ने अपने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के. पलानीस्वामी सलेम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जारी सूची में पार्टी ने कई अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया है, जिनमें केपी मुनुसामी, डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन और नाथम आर. विश्वनाथन शामिल हैं।

वहीं, पश्चिमी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं एस.पी. वेलुमणि को थोंडामुथुर और पी. थंगामणि को कुमारपालयम से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, आर.बी. उदयकुमार, डी. जयकुमार, सी.वी. शनमुगम और सेल्लूर के राजू जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी फिर से मौका दिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत अप्रैल-मई में मतदान होना है, जिसके मद्देनज़र राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के चयन और प्रचार अभियान तेज कर दिए हैं।