Delhi National Politics

AI समिट विवाद पर सियासी संग्राम तेज, राहुल गांधी आवास के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बीजेपी सांसद Manoj Tiwari भी शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर मानसिंह रोड और आसपास के इलाकों में Delhi Police और RAF की तैनाती बढ़ा दी गई। प्रदर्शन दिल्ली बीजेपी कार्यालय से शुरू होकर अकबर रोड तक जाने की योजना है।

मनोज तिवारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुए इस आयोजन में कांग्रेस का विरोध देश की छवि को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने दावा किया कि 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भारत की पहल की सराहना की। वहीं Bharat Mandapam में प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार चार Indian Youth Congress नेताओं को Patiala House Court में पेश किया गया।