अब किसानों की खेती में भी एआई मदद करेगा। AI आधारित प्लेटफ़ॉर्म ‘Saathi’ किसानों को उनके खेत, मिट्टी और भूमि के आकार के आधार पर सही फसल चुनने और नुकसान कम करने में सहायता करेगा। यह किसानों को बाजार के रुझान, मिट्टी के विश्लेषण और खेती से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण डेटा पर पर्सनलाइज्ड सलाह देगा, जिससे मुनाफा बढ़ेगा और जोखिम घटेगा। ‘Saathi’ किसानों के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी प्रदान करता है, जहां से वे खेती के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद खरीद सकते हैं। इससे न केवल खेती आसान होगी, बल्कि किसानों की सस्टेनेबल और सुरक्षित खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
भविष्य में ‘Saathi’ में और भी फीचर्स शामिल किए जाएंगे। किसानों को लंबे समय तक मिट्टी के संपर्क में रहने से होने वाले संक्रमण और नुकसान से बचाने के लिए इसमें बूट्स भी शामिल किए जाएंगे, जिससे किसान सुरक्षित रूप से खेती कर सकेंगे। ‘Saathi’ की मदद से अब किसान अपनी जमीन और मिट्टी के अनुसार सही फसल का चुनाव, खेती की देखभाल और बाजार की रणनीति को समझकर अपने नुकसान को कम कर सकते हैं। यह पहल किसानों के लिए तकनीकी मदद और सुरक्षा का एक नया युग साबित होगी।









