एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम आमने-सामने हैं। यह मुकाबला ACC Women’s Asia Cup के तहत Bangkok के टेरदथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टॉस में बाजी भारत के पक्ष में रही और कप्तान राधा यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करती नजर आएगी। इस ग्रैंड फिनाले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जा रहा है। दर्शक इसे सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, टेन 1 एचडी, टेन 3 और टेन 3 एचडी चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए SonyLIV ऐप पर सब्सक्रिप्शन के साथ मैच का आनंद लिया जा सकता है।
इंडिया A विमेंस स्क्वॉड: नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, तेजल हसबनीस, राधा यादव (कप्तान), ममता मदिवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतीमनी कलिता, सोनिया मेंधिया, हुमैरा काज़ी, नंदनी शर्मा और दीया यादव।
बांग्लादेश A विमेंस स्क्वॉड: इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमिन सुल्ताना, फहीमा खातून (कप्तान), लता मोंडल, फरजाना इस्मिन, शोरिफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहान सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना, जन्नतुल फरदुस, सुमैया अख्तर, रुबिया हैदर झेलिक और ताज नेहर।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस रोमांचक भिड़ंत पर टिकी हैं।









