Sports

अभिषेक शर्मा ने लगाया तूफानी शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में अपनी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. अभिषेक शर्मा भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने पांचवें टी-20 में 37 गेंद पर शतक लगाया.

शर्मा ने एरोन फिंच और क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ फिंच और गेल ने 47 गेंद पर शतक लगाया था, लेकिन अभिषेक ने 37 गेंद में शतक लगाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है. अभिषेक ने अपनी पारा में 13 छक्के  और 7 चौके लगाए.