Jammu & Kashmir

जम्मू-कश्मीर में AAP के इकलौते विधायक मेहराज मलिक गिरफ्तार, PSA लगाया गया

जम्मू-कश्मीर | 8 सितंबर 2025
आम आदमी पार्टी (AAP) के डोडा से विधायक मेहराज मलिक को आज सुबह हिरासत में लेने के बाद अब जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उन पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत कार्रवाई की है।

मलिक पर आरोप है कि उन्होंने एक अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर प्रसारित कई वीडियो में उन्हें डिप्टी कमिश्नर (DC) के साथ कथित तौर पर मौखिक दुर्व्यवहार करते हुए दिखाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और बाद में PSA के तहत गिरफ्तारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

2024 के विधानसभा चुनावों में मेहराज मलिक ने डोडा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को 4,538 से अधिक मतों के अंतर से हराकर इतिहास रचा था। यह AAP की जम्मू-कश्मीर में पहली जीत थी। इससे पहले, 24 दिसंबर 2020 को वे कहारा निर्वाचन क्षेत्र से जिला विकास परिषद का चुनाव भी जीत चुके थे।