त्योहारी सीजन से पहले मोदी सरकार ने रेल कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. केंद्रीय कैबिनेट ने 10.91 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 78 दिनों की सैलरी के बराबर बोनस देने का फैसला किया है. इसके लिए सरकार ने 1865.68 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. यह बोनस दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिल जाएगा.
इसके अलावा, बिहार को भी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़ा तोहफा मिला है. बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेल मार्ग को अब डबल लेन किया जाएगा. 104 किलोमीटर लंबी इस लाइन के लिए 2,192 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है, जो बिहार के चार जिलों को कवर करेगा.
साथ ही, बिहार में एनएच-139 डब्ल्यू (साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड) के निर्माण को भी मंजूरी मिली है. करीब 79 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर 3,822 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सरकार ने देश में जहाज निर्माण और मरीन सेक्टर को मजबूती देने के लिए भी 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को हरी झंडी दी है. इस कदम से Make in India और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा मिलेगा.









