Entertainment

Hurun Rich List 2026: शाहरुख खान फिर बने देश के सबसे अमीर एक्टर, नेटवर्थ 10,000 करोड़

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने एक बार फिर देश के सबसे अमीर एक्टर का स्थान हासिल किया है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, शाहरुख खान की कुल संपत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में उनकी नेटवर्थ में 2,490 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद वह अमीर एक्टर्स की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में शाहरुख खान की संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये बताई गई थी। उनकी संपत्ति में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, आईपीएल टीम से जुड़ी हिस्सेदारी और अन्य कारोबारी निवेश शामिल हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन करीब 4,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

सलमान खान लगभग 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि ऋतिक रोशन करीब 2,500 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ चौथे पायदान पर हैं। इस तरह बॉलीवुड के इन चार बड़े सितारों ने अमीर एक्टर्स की सूची में अपनी जगह बनाई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। शाहरुख ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान फिल्म की 24 दिसंबर की रिलीज डेट की पुष्टि की थी।