Sports

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के तीसरे मैच से पहले हर्षित राणा की टीम इंडिया में वापसी, BCCI का बड़ा फैसला

भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले BCCI ने बड़ा फैसला लेते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भारतीय स्क्वॉड में शामिल कर लिया है। हर्षित ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पूरा करने के बाद फिटनेस टेस्ट पास किया और टीम के साथ जुड़ गए।

हर्षित राणा चोट के चलते लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर थे और आईपीएल 2026 में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि अब उनकी वापसी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में हर्षित राणा के जुड़ने से गेंदबाजी विकल्प और बढ़ गए हैं। वह अब तक 14 वनडे मैचों में 26 विकेट ले चुके हैं और आगामी टी20 सीरीजों से पहले यह उनके लिए महत्वपूर्ण वापसी मानी जा रही है।