Sports

Team India Selection: श्रेयस अय्यर बने टी20I कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को नया नेतृत्व मिल गया है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं और अटकलों के बाद आखिरकार टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया है। वहीं, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि 15 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 स्क्वॉड

टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी शामिल हैं।

एशियन गेम्स के लिए घोषित टीम

एशियन गेम्स के लिए भी लगभग यही टीम चुनी गई है, जिसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें रवि बिश्नोई, हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। श्रेयस अय्यर इस टीम की भी कप्तानी संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान की भूमिका में रहेंगे।