National

RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस किया रद्द,  सेवाएं होगी प्रभावित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद बैंकिंग सेवाओं को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, हालांकि बैंक और RBI दोनों ने दावा किया है कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है और सभी ग्राहकों को उनकी जमा राशि लौटाई जाएगी। RBI ने यह कार्रवाई बैंकिंग नियमों के उल्लंघन, मैनेजमेंट पर भरोसे की कमी और खाताधारकों के हितों को खतरा जैसे कारणों के चलते की है।

इससे पहले भी RBI ने 2022 में नए ग्राहकों को जोड़ने और 2024 में खातों में जमा लेने पर रोक लगाई थी, जिससे बैंक की गतिविधियां पहले से ही प्रभावित थीं। इस फैसले का असर Paytm Payments Bank की सेवाओं, खासकर फास्टैग और वॉलेट से जुड़े लेन-देन पर भी पड़ा है। हालांकि Paytm की मूल कंपनी One 97 Communications ने स्पष्ट किया है कि Paytm ऐप और Paytm Payments Bank अलग-अलग इकाइयाँ हैं और ऐप की सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक ने अपने पोर्टल पर बताया है कि ग्राहकों के पैसे सुरक्षित हैं और निकासी की प्रक्रिया जल्द ही विस्तार से साझा की जाएगी।