साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने बर्थडे पर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘राका’ का आधिकारिक ऐलान किया गया है, जिसे मशहूर निर्देशक एटली कुमार बना रहे हैं। फिल्म को एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें फैंटेसी, एक्शन और इमोशन का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। एटली कुमार ने इस फिल्म को लेकर कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि यह आइडिया उन्होंने पिछले 18 सालों से संजो रखा था और अब इसे बड़े स्तर पर साकार करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि ‘राका’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनके जीवन का हिस्सा है, और यह बस शुरुआत है।
फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है और प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे एंबिशियस फिल्मों में से एक होगी। अल्लू अर्जुन की स्टार पावर और एटली की कहानी के दम पर यह फिल्म न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर में सफलता पा सकती है। फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें अल्लू अर्जुन का नया, इंटेंस और रहस्यमयी अवतार देखने को मिला है। इसके पहले फिल्म को AA22xA6 के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर ‘राका’ कर दिया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी, जिससे इसकी स्टार वैल्यू और बढ़ गई है।









