National

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा अब दोगुना

देश में एलपीजी सिलेंडरों की कमी के बीच, केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब शहरों में काम करने वाले मजदूर 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर (एफटीएल सिलेंडर) का लाभ पहले से दोगुना मात्रा में उठा सकेंगे।  सरकार ने ने कहा कि .नए नियमों के तहत, 2-3 मार्च 2026 के औसत सप्लाई के आधार पर कोटा तय किया जाएगा. यह पहले से तय 20% की सीमा के अलावा होगा. सरकार का मकसद साफ है कि महंगाई और किल्लत के दौर में भी हर चूल्हा जलता रहे.

ये छोटे सिलेंडर खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जिनके पास स्थायी पते नहीं हैं और जो अस्थायी रूप से शहरों में काम करते हैं। किसी भी पहचान पत्र के माध्यम से ये सिलेंडर आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस कदम का उद्देश्य न केवल प्रवासी मजदूरों और छात्रों तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, बल्कि सिलेंडरों की बढ़ती ब्लैक मार्केटिंग को भी रोकना है। सरकार पहले ही बुकिंग पर समय सीमा तय कर चुकी है ताकि एक ही कनेक्शन पर जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुकिंग न हो सके। नया कोटा मौजूदा 20 प्रतिशत अतिरिक्त कोटे के ऊपर लागू होगा।

राज्य सरकारों और तेल विपणन कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि सिलेंडर सही समय पर और जरूरतमंदों तक पहुंचें।
साथ ही, ऊर्जा मंत्रालय ने इंडक्शन चूल्हों के लिए स्टार रेटिंग अनिवार्यता की तारीख को आगे बढ़ा कर 1 जनवरी 2027 कर दिया है। इससे उद्योग और आम उपभोक्ताओं को आवश्यक बदलाव के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।