Sports

भारत इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में शानदार एंट्री कर ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग रहा, जिसमें दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने क्रिकेट इतिहास में दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब डिफेंडिंग चैंपियन टीम अपने खिताब को बचाने के लिए लगातार दूसरी बार फाइनल में उतरेगी। भारत ने 2024 में खिताब जीता था और अब 2026 में उसे बचाने के करीब पहुंच गया है।

भारत ने एक और बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। यह टीम इंडिया का 15वां आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल होगा, जो क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने 14 बार आईसीसी फाइनल खेले थे। भारत ने इस उपलब्धि के साथ ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। अब फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में होगा। न्यूजीलैंड की टीम आठवीं बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचेगी और अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में उतरेगी, जबकि भारत लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने की कोशिश करेगा।