रंगों के त्योहार होली को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी तैयारी की है। देशभर में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक 1244 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 1500 तक भी की जा सकती है। ये ट्रेनें देश के बड़े शहरों, राज्यों और प्रमुख जंक्शनों के बीच संचालित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुगम यात्रा मिल सके। सेंट्रल रेलवे ने भी होली भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पुणे और नागपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से उत्तर और पूर्वी भारत के विभिन्न शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। सेंट्रल रेलवे कुल 20 स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाएगा, जिनसे 129 ट्रिप संचालित होंगी।
स्पेशल ट्रेनों की सूची
पुणे-नागपुर-पुणे (01469/01470)- यह होली स्पेशल 25 फरवरी 2026 से 5 मार्च 2026 के बीच बुधवार और गुरुवार को चलेगी.
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (01073/01074)- 25 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 के बीच सप्ताह के कार्यदिवसों में संचालित होगी.
पुणे-दानापुर-पुणे (01481/01482)- 27 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 के बीच चलेगी. जाने वाली ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को तथा वापसी बुधवार और रविवार को चलेगी.
पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे (01431/01432)- 24 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 के बीच साप्ताहिक आधार पर चलाई जाएगी.
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (01043/01044)- 26 फरवरी 2026 से 5 मार्च 2026 के बीच संचालित होगी.
पुणे-हजरत निजामुद्दीन-पुणे (01491/01492)- 27 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 के बीच चलेगी.
CSMT-गोरखपुर-CSMT (01079/01080)- 25 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी.
पुणे-गोरखपुर-पुणे (01415/01416)- 25 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 के बीच रोजाना चलेगी.
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (01143/01144)- निर्धारित अवधि के दौरान प्रतिदिन सेवा देगी.
पुणे-दानापुर-पुणे (01449/01450)-25 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
ईस्ट कोस्ट रेलवे (EAST Coast Railway)
ईस्ट कोस्ट रेलवे विशाखापत्तनम, पुरी और भुवनेश्वर से पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. ईस्ट कोस्ट ने 62 ट्रिप वाली 8 होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.
ट्रेन नंबर 08507/08508 विशाखापत्तनम–शालीमार–विशाखापत्तनम होली स्पेशल 03.03.2026 और 18.03.2026 के बीच चलेगी.
ट्रेन नंबर 08439/08440 पुरी–पटना–पुरी होली स्पेशल 28.02.2026 और 15.03.2026 के बीच चलेगी.
ट्रेन नंबर 02811/02812 भुवनेश्वर–यशवंतपुर–भुवनेश्वर होली स्पेशल 28.02.2026 और 16.03.2026 के बीच चलेगी.
ट्रेन संख्या 02831/02832 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर होली स्पेशल 25.02.2026 से 18.03.2026 तक प्रतिदिन चलेगी.
ईस्ट सेंट्रल रेलवे
ईस्ट सेंट्रल रेलवे बिहार और झारखंड को दिल्ली, मुंबई और साउथ इंडिया से जोड़ने के लिए बड़ी संख्या में होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. ईस्ट सेंट्रल रेलवे 275 ट्रिप वाली 50 होली स्पेशल ट्रेन सर्विस चलाएगा, जो इस तरह हैं.
ट्रेन नंबर 02563/02564 बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल 25.02.2026 से 18.03.2026 तक रोजाना चलेंगी.
ट्रेन नंबर 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा होली स्पेशल ट्रेन भी इसी दौरान रोज चलाई जाएंगी.
ट्रेन नंबर 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा होली स्पेशल 10.03.2026 और 18.03.2026 के बीच चलेंगी.
ट्रेन नंबर 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट होली स्पेशल 06 मार्च से और 18 मार्च के बीच हफ्ते में एक बार चलेगी.
ट्रेन नंबर 03293/03294 पटना-पुरानी दिल्ली-पटना होली स्पेशल 05.03.2026 और 16.03.2026 के बीच रोज चलेगी.
ट्रेन नंबर 03697/03698 शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल-शेखपुरा होली स्पेशल 27 मार्च और 15 मार्च के बीच चलेगी.
ट्रेन नंबर 02397/02398 शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल-शेखपुरा होली स्पेशल 01.03.2026 और 16.03.2026 के बीच चलाई जाएंगी.









