वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान इन्फ्रास्ट्रक्चर, MSME और मेडिकल टूरिज्म पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बजट में रेल, सड़क और जलमार्ग के विकास के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं, साथ ही शिप बिल्डिंग और आयुष सेक्टर में स्थानीय कारोबारियों को लाभ मिलेगा। वित्त मंत्री ने मेडिकल टूरिज्म हब बनाने और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की योजना का भी खुलासा किया। हर जिले में गर्ल्स होस्टल बनेंगे और स्किल डेवलपमेंट को शिक्षा में शामिल किया जाएगा, जिससे युवाओं को एंटरप्रेन्योर बनने का अवसर मिलेगा।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेगा हायर एजुकेशन और एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर राज्यों के इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स के पास स्थापित किए जा सकते हैं और सरकार राज्यों के साथ मिलकर इसे सफल बनाएगी। इसके साथ ही मत्स्य पालन, तालाब निर्माण और स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष प्रावधान किए जाएंगे। इस बजट से इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक सुधार और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।









