National World

2025 में भारत में भ्रष्टाचार में कमी, US और ब्रिटेन में बढ़ोतरी: ग्लोबल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट

ग्लोबल ट्रांसपेरेंसी की 2025 की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में भ्रष्टाचार के मामलों में सुधार हुआ है। भारत का करप्शन इंडेक्स स्कोर 39 रहा, जिससे इसकी वैश्विक रैंकिंग 91वें स्थान पर आई, जबकि पिछली बार यह 92वें स्थान पर था। पिछले तीन वर्षों में भारत की स्थिति में लगातार सुधार देखा गया है, हालांकि अभी भी देश भ्रष्टाचार कम करने के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों से पीछे है।

रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप और अमेरिका में भ्रष्टाचार के मामले बढ़े हैं। अमेरिका का स्कोर गिरकर 29वें स्थान पर आ गया है, वहीं ब्रिटेन टॉप-20 देशों की सूची से बाहर हो गया है। यूरोप में केवल जर्मनी ने सुधार दिखाया है। दक्षिण सूडान और सोमालिया अब भी दुनिया के सबसे भ्रष्ट देश हैं, जबकि डेनमार्क सबसे कम भ्रष्ट देशों की सूची में है। ग्लोबल ट्रांसपेरेंसी ने इस सर्वे के लिए चार प्रमुख आधार तय किए हैं: लोकतांत्रिक संस्थानों को मिलने वाले राजनीतिक चंदे, संस्थाओं की स्थिति, सेवाओं और पहुंच के लिए नकद भुगतान और पत्रकारों को निशाना बनाया जाना। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि वैश्विक स्तर पर सशस्त्र संघर्ष, जलवायु संकट और सामाजिक ध्रुवीकरण भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, इन चुनौतियों का सामना करने के लिए दुनिया को ईमानदार और सिद्धांतवादी नेताओं तथा मजबूत, स्वतंत्र संस्थानों की जरूरत है, जो जनहित की रक्षा कर सकें।