साल 2026 के पहले दिन शेयर बाजार पॉजिटिव नोट पर खुला, जबकि रुपए की कमजोरी और सोने-चांदी की सुस्त चाल ने मिश्रित तस्वीर पेश की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 223.54 अंक बढ़कर 85,444.14 पर और निफ्टी 65.75 अंक उछलकर 26,195.35 पर कारोबार कर रहा था। इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा, रिलायंस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में थे, जबकि आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3,597 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,759 करोड़ रुपये खरीदे। डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 89.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। फॉरेन करेंसी ट्रेडर्स ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता और विदेशी निवेश की निकासी रुपए को दबाव में रख रही है।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1,35,225 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 2,34,921 रुपए प्रति किलोग्राम पर सुस्त कारोबार कर रही थी। पिछले साल के अंत में रुपए और शेयर बाजार की अस्थिरता निवेशकों के लिए चिंता का विषय रही, जबकि सोने और चांदी ने पिछले वर्ष मजबूत प्रदर्शन किया।









