सर्दियों में गरमागरम गाजर का हलवा खाने का मज़ा अलग होता है, लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो गाजर के लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये लड्डू स्वाद में लाजवाब, बनाने में आसान और हेल्दी भी हैं। इस रेसिपी को फॉलो करके आप महज 10-15 मिनट में तैयार कर सकती हैं। गाजर पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, बीटा कैरोटीन और विटामिन ए होता है, जो आंखों और स्किन के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, गाजर ब्लड कोलेस्ट्रॉल कम करने और वजन नियंत्रित करने में भी मदद करती है।
गाजर के लड्डू बनाने का तरीका:
500 ग्राम गाजर को धोकर छोटे टुकड़ों में काटें और कुकर में 2 सीटी में उबालें। अब घी में उबली गाजर को भूनें और 250 ग्राम चीनी मिलाकर फिर से भूनें। इसमें 200 ग्राम खोया, 200 ग्राम नारियल का बुरादा, मुट्ठी भर काजू-बादाम और इलायची पाउडर मिलाएं। मिक्सचर को ठंडा करें। हाथ पर घी लगाकर लड्डू बनाएं, नारियल से कोट करें और काजू सजाकर सर्व करें। ये लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट हैं, बल्कि सर्दियों में ऊर्जा और सेहत का भी ख्याल रखते हैं।









