Lifestyle

नए साल पर होटल में ठहरने वालों के लिए चेतावनी: हिडन कैमरों से रहें सतर्क

नया साल आने वाला है और लोग अक्सर 31 दिसंबर को होटल जाकर जश्न मनाते हैं। होटल को आराम, सुकून और प्राइवेट जगह माना जाता है, लेकिन हाल ही में सामने आए मामलों ने होटल की प्राइवेसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई होटलों में छिपे हुए कैमरों की खबरें सामने आई हैं, जिनसे कपल्स और अकेले ठहरे लोग ब्लैकमेलिंग और निजता के उल्लंघन का शिकार हो सकते हैं। जरूरी नहीं कि हिडन कैमरे बड़े सीसीटीवी हों, आजकल छोटे-छोटे कैमरे लाइट, घड़ी, चार्जर, आइने जैसी चीजों में छिप जाते हैं। इसलिए होटल पर भरोसा रखना ही काफी नहीं है, बल्कि खुद सतर्क रहना जरूरी है।

होटल रूम में हिडन कैमरे खोजने के आसान तरीके:

  • कमरे में प्रवेश करते ही चारों ओर ध्यान दें, खासकर लाइट फिटिंग, मिरर, टीवी यूनिट और दरारों में।
  • मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कर के कमरे की जांच करें। टीवी, पेंटिंग और डेकोरेटिव आइटम्स पर चमकती डॉट नजर आए तो वह कैमरा हो सकता है।
  • हिडन कैमरे अक्सर इन्फ्रारेड लाइट का इस्तेमाल करते हैं। कमरे की सभी लाइट्स बंद कर मोबाइल कैमरा ऑन करें, स्क्रीन पर लाल या बैंगनी बिंदु दिखे तो सतर्क हो जाएं।
  • अधिकांश कैमरे वाई-फाई से जुड़े होते हैं। मोबाइल का WiFi ऑन कर नेटवर्क लिस्ट देखें, अगर CAM, IPCAM या Device_XX जैसा नाम दिखे तो सावधान रहें।
  • अधिक सुरक्षा के लिए Spy Camera Detector डिवाइस या Radarbot, Detectify जैसे ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह टिप्स खासकर नए साल पर होटल में ठहरने वालों के लिए महत्वपूर्ण हैं, ताकि प्राइवेट पलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।