आज बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर रात 9 बजे से फिनाले प्रसारित होगा। इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं: गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल।
सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए वोट कर रहे हैं। फिनाले का प्रोमो रिलीज़ होते ही गौरव खन्ना का स्टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। कई फैंस उनके आउटफिट देखकर मान रहे हैं कि विजेता वही होंगे। वहीं कुछ फैंस फरहाना और तान्या के पक्ष में हैं। बिग बॉस 19 के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी फिनाले में शिरकत करेंगे। अब देखना यह है कि आखिर कौन बनता है बिग बॉस 19 का विजेता और किसे मिलती है इस सीजन की ट्रॉफी।

Entertainment
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आज: टॉप 5 फाइनलिस्ट में कौन बनेगा विजेता?
- by Aakriti Sharma
- December 7, 2025
- Less than a minute
- 6 months ago








