World

लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को 2025 का साहित्य नोबेल पुरस्कार, स्वीडिश एकेडमी ने की घोषणा

स्वीडिश एकेडमी की नोबेल समिति ने गुरुवार, 9 अक्टूबर को घोषणा की कि लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को 2025 का साहित्य नोबेल पुरस्कार दिया गया है. यह वर्ष साहित्य का चौथा नोबेल है, जिसे मेडिसिन, फिजिक्स और रसायन विज्ञान के बाद घोषित किया गया. समिति ने इस क्षेत्र में अब तक कुल 117 बार 121 विजेताओं को यह सम्मान दिया है. पिछले वर्ष यह पुरस्कार दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को मिला था. समिति ने कहा था कि हान कांग का लेखन “इतिहास­गत आघातों का सामना करता है और मानव जीवन की नाज़ुकता को उजागर करता है”.

इस साल नोबेल विजेताओं की श्रृंखला पहले ही सुरु हो चुकी है. सोमवार को मेडिसिन में मैरी ई. ब्रंको, फ्रेड रैम्सडेल और डॉ. शिमोन सकागुची को प्रदान किया गया, उनके शोध ने इम्यून टॉलरेंस की महत्वपूर्ण चुनौतियों पर प्रकाश डाला. मंगलवार को फिजिक्स पुरस्कार जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को मिला, जिनका योगदान क्वांटम टनलिंग के अध्ययन में रहा. बुधवार को सुसमू कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और ओमर एम. यागी को संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान का नोबेल दिया गया, उनके काम से मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क सामग्री क्षेत्रों में प्रगति हुई.

अब नजर शांति नोबेल पुरस्कार पर टिकी है, जिसकी घोषणा शुक्रवार को होगी. इसके बाद सोमवार को अर्थशास्त्र (नोबेल मेमोरियल) पुरस्कार की घोषणा होगी. इन पुरस्कारों का औपचारिक वितरण 10 दिसंबर को होगा — अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर. प्रत्येक विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग ₹10.5–11 करोड़) नकद राशि, 18 कैरेट स्वर्ण पदक और डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा. उसी दिन विश्व के चूं-कि नोबेल समारोह ऊँचे सम्मान के साथ मनाए जाते हैं.