National

7 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा साफ असर

साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है, जो पूरे भारत में साफ दिखाई देगा. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और खास बात ये है कि 100 साल बाद पितृ पक्ष के दौरान ऐसा संयोग बन रहा है. ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर रात 1:26 बजे खत्म होगा. ग्रहण का सबसे प्रभावशाली समय रात 11:42 बजे रहेगा. कुल मिलाकर यह ग्रहण 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा.

इसका सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण के 9 घंटे पहले माना जाता है. यह ग्रहण एशिया, यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित कई जगहों पर देखा जा सकेगा. ग्रहों की स्थिति के अनुसार, यह ग्रहण ज्योतिष की दृष्टि से राजनीति, प्रशासन, मौसम और जनजीवन पर असर डाल सकता है.

सूतक में क्या करें और क्या न करें:

खाना न खाएं, आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाएं

भगवान का जाप करें, ग्रहण के बाद स्नान करके दान-पुण्य करें

गायों को घास, पक्षियों को अन्न और ज़रूरतमंदों को वस्त्र दान करें

यह चंद्र ग्रहण राहु, चंद्रमा, गुरु और शनि जैसे ग्रहों के विशेष योग में लगेगा, जिससे इसका असर और गहरा हो सकता है.