National

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद एअर इंडिया के विमान में लगी आग

दिल्ली के इंदिरा हवाई अड्डे पर मंगलवार को हादसा हो गया. यहां एअर इंडिया के एक विमान की सहायक पावर यूनिट में आग लग गई. बताया गया कि दोपहर के समय विमान के उतरने के दौरान यह घटना हुई. सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.एयरलाइन के प्रवक्ता द्वारा एक बयान में बताया गया कि आज मंगलवार, 22 जुलाई को हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI-315 में लैंडिंग और गेट पर पार्क होने के तुरंत बाद सहायक विद्युत इकाई में आग लग गई.

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब यात्री उतर रहे थे और सिस्टम डिजाइन के अनुसार, एपीयू स्वचालित रूप से बंद हो गया. एयर इंडिया की तरफ से कहा गया कि विमान को थोड़ा नुकसान हुआ है, जबकि यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. बताया कि विमान को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है.