प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान द्विपक्षीय रिश्तों और व्यापार समझौते पर जोर दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा का पहला चरण 23 से 24 जुलाई को ब्रिटेन से शुरू होगा. यहां वे ऐतिहासिक भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. इस समझौते की मदद से टैरिफ में कमी की जाएगी, जिससे ब्रिटेन को होने वाले 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर असर पड़ेगा. भारत को भी इससे अच्छा फायदा होगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की मदद से व्हिस्की और कारों के ब्रिटिश निर्यात आसान होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 जुलाई को मालदीव की यात्रा करेंगे. वे यहां 60वें नेशनल डे प्रोग्राम में शामिल होंगे. पीएम मोदी चीफ गेस्ट के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि पीएम मोदी ने यात्रा के दौरान, घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और नामीबिया की संसद को संशोधित किया था. ऐसा करके पीएम मोदी ने एक नया इतिहास रच दिया है. पीएम मोदी ही भारत के इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अब तक 17 विदेशी संसदों को संबोधित किया है.









