National

गोवा: शिरगांव में श्री लैराई ‘जात्रा’ के दौरान मची भगदड़, 7 लोगों की मौत

गोवा के शिरगांव में श्री लैराई ‘जात्रा’ के दौरान भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई है. जबकि 30 लोग घायल हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को स्थानीय मेडिकल कॉलेज और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घोषणा की कि उत्तरी गोवा के मंदिर में मची भगदड़ के मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा. सीएम सावंत ने भगदड़ स्थल का दौरा किया. मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने घटना की विस्तृत जांच का आदेश दिया है. हम रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे.’’

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के शिरगांव में हुई इस घटना पर दुख जताया है. पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, गोवा के शिरगाओ में भगदड़ के कारण हुई मौतों से दुखी हूँ. अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है.