National

सरकार ने एयरलाइनों को निर्देश किए जारी, श्रीनगर के लिए विमानों का किराया न बढ़ाए

जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नागर विमानन मंत्रालय ने सभी एयरलाइनों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने जारी किये निर्देशों में कहा कि श्रीनगर रूट पर विमानों के किराए में किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं होनी चाहिए। वहीँ एयर इंडिया और इंडिगो ने कहा है कि बुधवार को श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए अतिरिक्त फ्लाइट्स चलाई जाएगी। साथ ही टिकट रद करने और यात्रा की तारीख बदलने पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

नागर विमानन मंत्री के.राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइन कंपनियों के साथ आपात बैठक की और श्रीनगर रूट पर अचानक किराया बढ़ाने के खिलाफ कड़े एडवायजरी जारी किए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी एयरलाइंस आम किराया स्तर बनाए रखें।