IPL में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। मैच में के दौरान रोमांच तब बढ़ा जब LSG के स्पिनर दिग्वेश राठी ने बल्लेबाज प्रियांश आर्य के आउट होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद दिग्वेश जोश-जोश में ऐसा कुछ कर बैठे, जिसके कारण उनका भारी नुकसान हो गया है।
आईपीएल 2025 से पहले दिग्वेश राठी के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे, लेकिन PBKS बनाम LSG मैच के बाद वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वजह है उनका नोटबुक वाला सेलिब्रेशन। पंजाब किंग्स के ओपनर और दिल्ली के अपने साथी प्रियांश आर्य का विकेट लेने के बाद दिग्वेश राठी ने अनोखा अंदाज में जश्न मनाया। ये मजेदार घटना पंजाब किंग्स की बैटिंग पारी के तीसरे ओवर में हुई। दिग्वेश राठी ने PBKS के युवा ओपनर प्रियांश आर्य का विकेट लिया और फिर दौड़कर उनके पास पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने हाथों से नोटबुक का इशारा किया और उनका चालान काट दिया। उनके जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
वहीँ अब बीसीसीआई ने दिग्वेश राठी पर तगड़ा एक्शन लिया है। बीच मैदान पर प्रियांश आर्य को जश्न मनाकर उन्हें चिढ़ाने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस सजा के बाद शायद ही अब दिग्वेश फिर इस अंदाज में जश्न मना पाएंगे। लखनऊ बनाम पंजाब के बीच हुए मैच के दौरान आचार संहिता का अपमान करने के लिए दिग्वेश राठी को एक डिमेरिट अंक भी मिला है।









