महाराष्ट्र। नागपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक मनोवैज्ञानिक की घिनौनी हरकत सामने आई है. दरअसल, मनोवैज्ञानिक ने काउंसलिंग के नाम पर 50 नाबालिग बच्चियों के साथ रेप किया है. इस मामले के सामने आने से पूरे महाराष्ट्र सहित देश भर में तहलका मच गया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी मनोवैज्ञानिक पिछले 15 सालों से 50 से अधिक छात्राओं को ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण कर रहा था. वहीं, पुलिस ने आरोपी साइकोलॉजिस्ट को गिरफ्तार कर मामले की गहन जांच के लिए विशेष समिति बनाई गई है.
बता दें कि आरोपी मनोवैज्ञानिक का नाम राजेश है और पूर्वी नागपुर में हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में एक क्लिनिक चलाता है, जहां वह रेजिडेंशियल साइकोलॉजिकल काउंसिलिंग करता है. मनोवैज्ञानिक पिछले 15 सालों से 50 से अधिक विद्यार्थियों को कथित रूप से ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण कर रहा था.
पूर्व छात्रा ने आरोपी की इस घिनौनी करतूत को उजागर किया. आरोपी ने काउंसलिंग के नाम छात्रा को भी अपना शिकार बनाया था. पीड़िता के शादी करने के बाद भी आरोपी मनोवैज्ञानिक ने उसे उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता था,जिससे तंग आकर उसने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. साथ ही पुलिस ने एक विशेष समिति का भी गठन किया है.









