राजनीति में सब संभव, हरियाणा में फिर से अशोक तंवर ने थामा हाथ

न्यूज़ फ्लिक्स भारत । राजनीति में सब संभव है और हो भी क्यों नहीं , कहावत भी है की राजनीति में अपना कोई नहीं। अब यही वाक्या सामने आया है हरियाणा विधानसभा चुनाव में, कल तक जो बीजेपी के थे आज वह फिर कांग्रेस के हो गए , हम बात कर रहे है पूर्व में रहे कांग्रेस हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की । 20 जनवरी 2024 को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में बीजेपी ज्वाइन करने वाले अशोक तंवर ने आज फिर से हाथ के साथ हाथ मिलाया है, वो भी तब जब हरियाणा में लगभग चुनावी शोर खत्म है और अब मतदान की बारी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव से महज दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। इसी साल जनवरी में भाजपा में शामिल हुए अशोक तंवर ने रविवार को राहुल गांधी की रैली में बीजेपी छोड़ दी। इस दौरान राहुल गांधी ने मंच पर ही तंवर का पार्टी में स्वागत किया।

बता दें कि महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में गुरुवार को आयोजित राहुल गांधी की रैली में अशोक तंवर ने कांग्रेस का पटका पहना। अब अशोक तंवर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। चुनाव से ठीक दो दिन पहले उनके इस फैसले ने हरियाणा की राजनाति में तहलका मचा दिया है। अशोक तंवर 2024 के भारतीय आम चुनाव में सिरसा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कुमारी शैलजा से 2.50 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हार गए थे।

2019 में छोड़ी थी कांग्रेस

बीजेपी से पहले तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ी थी और 2022 में AAP में शामिल हुए थे। इसके बाद भाजपा का दामन थामा था और अब एक बार फिर से अपनी पुरानी पार्टी में चले गए। अब अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने से चुनाव में कई सीटों पर प्रभाव पड़ेगा। अशोक तंवर हरियाणा के दिग्गज नेता हैं और उनके द्वारा कांग्रेस का दामन थामने से हरियाणा की हिसार व सिरसा सीट पर बड़ा खेल हो सकता है।

error: Content is protected !!