Haryana National

पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, जहर खाकर दी जान

हरियाणा के पंचकूला से दिन दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार, परिवार देहरादून का रहने वाला था. बता दें कि पूरे परिवार ने पंचकूला के सेक्टर 27 में कार के अंदर बैठकर जहर खा लिया. सूत्रों के मुताबिक, देहरादून के रहने वाले इस परिवार पर भारी कर्ज हो गया था. जिसके चलते परिवार तनाव में था इससे तंग आकर उन्होंने जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली.

पंचकूला की डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि ओजस अस्पताल में छह लोगों को लाया गया है. जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि वे सभी की मौत हो चुकी है. एक अन्य व्यक्ति को सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में लाया गया था, उसे भी मृत घोषित कर दिया गया है.” उन्होंने बताया कि, पहली नजर में ये आत्महत्या का मामला लग रहा है. सभी जांच अधिकारी मौके पर हैं और जांच की जा रही है. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं.