Bihar National

पटना एम्स में डॉक्टर-नर्स सहित 6 लोग कोरोना संक्रमित

बिहार की राजधानी पटना स्थित एम्स में एक महिला डॉक्टर और नर्स सहित 6 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. अधिकारियों के अनुसार पटना में 31 वर्षीय एक व्यक्ति के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि हुई जो बिहार का पहला मामला है. मामले की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि एम्स पटना के एक डॉक्टर के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है. जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘पटना के सरकारी अस्पतालों को पहले ही तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. इसमें बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाइयों और टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल हैं.” पिछले कुछ हफ्तों से देश भर में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं.