National Politics

जम्मू-कश्मीर के रामबन में खाई में गिरी कार, 5 की मौत, 1 घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां एक एसयूवी सड़क से फिसलकर 600 फुट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एसयूवी शुक्रवार देर रात उखराल पोगल परिस्तान क्षेत्र में सेनाबाथी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उन्होंने कहा कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों में से तीन ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. वहीं, शकील अहमद की आज सुबह श्रीनगर के एक अस्पताल में मौत हो गई, जबकि एकमात्र जीवित बचे यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों तथा पीड़ितों परिवारों को आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया. रामबन के उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और घायल व्यक्ति को 25 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. उपायुक्त ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी.