Lifestyle

लास्ट मिनट ट्रिप के लिए भारत की 5 बेहतरीन जगहें, बिना ज्यादा प्लानिंग करें एंजॉय

अक्सर ऐसा होता है कि घूमने का प्लान अचानक बन जाता है। कुछ लोग महीनों पहले तैयारी करते हैं, जबकि कई लोग बिना ज्यादा सोच-विचार के बैग उठाकर निकल पड़ते हैं। अगर आप भी लास्ट मिनट ट्रैवल प्लान करने वालों में शामिल हैं, तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां कम तैयारी के साथ भी शानदार अनुभव लिया जा सकता है।

शांत और सुकून भरी जगह चाहती हैं, तो अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली एक बेहतरीन विकल्प है। चारों ओर हरियाली, पहाड़ और ठंडी हवा मन को शांति देती है। यहां का मौसम आरामदायक रहता है और लोकल चाय का स्वाद सफर को खास बना देता है।

सर्दियों में रण ऑफ कच्छ अपनी सफेद नमक की धरती और खुले आसमान के कारण बेहद आकर्षक लगता है। दिसंबर के महीने में यहां का मौसम सुहावना होता है और भारी ऊनी कपड़ों की जरूरत भी नहीं पड़ती। नेचर और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह परफेक्ट है। नीला समुद्र, सफेद रेत और स्नॉर्कलिंग व स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियां इसे यादगार बना देती हैं।

केरल का वर्कला उन लोगों के लिए शानदार है, जो शांत समंदर और भीड़ से दूर रहना चाहते हैं। वहीं, राजस्थान का पुष्कर छोटा होने के बावजूद आध्यात्मिक शांति और खूबसूरती से भरपूर है। लास्ट मिनट ट्रिप पर निकलते समय फ्लाइट और होटल की उपलब्धता जरूर जांचें, ज्यादा प्लानिंग से बचें और बस रिलैक्स करने पर फोकस करें।