Haryana

39वां सूरजकुंड मेला 2026: शिल्प, संस्कृति और फूड का शानदार संगम

हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेला 2026 का 39वां संस्करण 31 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संस्कृति, शिल्प और कला का संगम है, जिसमें रंग-बिरंगे स्टॉल, लोक संगीत, नृत्य और विविध व्यंजन मौजूद हैं। मेला में होममेड क्राफ्ट्स, ट्रेडिशनल शिल्प और लाइव वर्कशॉप की सुविधा है, जहां विजिटर्स कला सीख सकते हैं और अपने घर के लिए कलात्मक वस्तुएं खरीद सकते हैं। इस बार मेला में मिस्र का पिरामिड आकर्षण का केंद्र है, जो सेल्फी पॉइंट बन चुका है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक संगीत और डांस परफॉर्मेंस के साथ ही सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस भी शामिल हैं। 3 फरवरी को गायिका मन्नत नूर और बॉलीवुड सिंगर तरन्नुम मलिक लाइव परफॉर्मेंस देंगी। मेल विजिट के लिए एंट्री ऑनलाइन बुकिंग के जरिए संभव है। मेला सुबह 10 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा। मुख्य प्रवेश द्वार हैं: शेखावती, झारखंड/केरला, और धनेश्वरी/TRC गेट। निकटतम मेट्रो स्टेशन बदरपुर बॉर्डर और NHPC हैं, जहां से ऑटो या टैक्सी उपलब्ध है।

सूरजकुंड मेला कला, संस्कृति और स्वाद का एक ऐसा अनुभव है, जिसे मिस करना नहीं चाहिए।