National

तेलंगाना के याचारम में 100 आवारा कुत्तों को दिया गया जहर, सरपंच और सचिव पर FIR दर्ज

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के याचारम गांव में करीब 100 आवारा कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देकर मार दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत स्टे एनिमल्स फाउंडेशन ने दर्ज कराई है। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत अधिकारी और अन्य लोग इस कृत्य में शामिल थे।

शिकायत के बाद याचारम पुलिस ने सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गांव की सीमा के भीतर एक सुनसान वन क्षेत्र में कुत्तों को दफनाए जाने के संकेत भी पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों का आतंक गंभीर हो गया है, जिससे बच्चे सुरक्षित नहीं रह पाते और मुर्गियों व बकरियों पर हमले होते रहते हैं। उन्होंने अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।